संविधान बचाओ रैली को लेकर बरही कांग्रेस की बैठक
रांची में संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बरही प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल मनान वारसी ने की। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कश्मीर में आतंकी हमले की...

बरही प्रतिनिधि। रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बरही प्रखंड कमेटी की बैठक पूर्वी पंचायत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने की और संचालन संतोष रजवार ने किया। बैठक में पर्यवेक्षक डॉ प्रकाश कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, कांग्रेस ओबीसी के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ,कांग्रेस नेता तोखन रविदास, राजू चौरसिया शामिल थे। रांची में आयोजित कांग्रेस की राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला और 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की निंदा करते हुए आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। मृत पर्यटकों को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कांग्रेस के प्रभारी डॉ प्रकाश कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, जिला सदस्य तोखन रविदास, कांग्रेस नेता राजेन्द्र चौरसिया, जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, सन्तोष रजवार, मीडिया प्रभारी तौकीर रजा, जितेंद्र गिरी, विष्णुधारी महतो, बबलू साव, कार्तिक पासवान, मो गुलजार, मुखिया छोटन ठाकुर, पंसस मो तैयब अंसारी, विनोद यादव, मो जमीरउद्दीन, मुकेश पासवान, प्रकाश विश्वकर्मा,रिजवान अली, अशोक सिंह, अब्दुल क्यूम, सुनील केशरी, असोक वाडा, छोटी राम, मनोज पासवान, मनोज यादव, संतोष कुमार, संजय साव, सन्नी गुप्ता, प्रकाश दास, फिरदौस खान, मो असीर, महेंद्र राम, सत्तार अली, अजय आंनद, अजित पासवान, रामप्रकाश रविदास, बंटी राम और पंकज प्रसाद शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।