Flower Business Thrives During Wedding Season in Barkagaon बड़कागांव में लगन में फल फूल रहा फूलों का कारोबार, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsFlower Business Thrives During Wedding Season in Barkagaon

बड़कागांव में लगन में फल फूल रहा फूलों का कारोबार

बड़कागांव में शादी विवाह के कारण फूलों का कारोबार बढ़ गया है। लोग सजावट के लिए विभिन्न सुगंधित फूलों की मांग कर रहे हैं। यहाँ गुलाब, रजनीगंधा, गेंदा, बेला और अन्य फूल मिलते हैं। फूलों की माला की कीमत...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 27 April 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
बड़कागांव में लगन में फल फूल रहा फूलों का कारोबार

बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड में शादी विवाह के कारण इन दिनों फूलों का कारोबार परवान पर चढ़ा है। लगन में लोग फूलों से सजावट ज्यादा पसंद करने लगे हैं। यही कारण है कि बड़कागांव में फूल मालाओं की बिक्री खूब हो रही है। बड़कागांव के राजन फूल भंडार में वर-वधु के लिए जयमाला, समधी मिलन के लिए एवं दूल्हे के वाहन सजाने के लिए कई तरह की सुगंधित फूलो की मांग की जा रही है। गुलाब,रजनीगंधा, गेंदा, बेला,चमेली फूल, डहलिया एंव अनेकों तरह के फूल यहां उपलब्ध हो जाती है। माला के लिए यहां ₹200- ₹5000 तक, बाराती वाहन सजावट 1000 -10,000 रुपए तक सजाई जाती है । रंजना फूल भंडार के संचालक नीरज मालाकार ने बताया कि कोलकाता एवं नई दिल्ली ,नैनीताल से हर तरह फूल लाया जाता है। जिससे बाराती वाहन ,पार्टी समारोह, मंदिर, यज्ञ मंडप इत्यादि की सजावट की जाती है।फूल माला बड़कागांव के मुख्य चौक ,डेली मार्केट में सालो भर मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।