Grand Celebration of Lord Narasimha Jayanti in Hazaribagh श्री नृसिंह भगवान प्रगटोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsGrand Celebration of Lord Narasimha Jayanti in Hazaribagh

श्री नृसिंह भगवान प्रगटोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया

हजारीबाग में भगवान नृसिंह का प्रगटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। खपरियावां गांव के श्री नृसिंह स्थान मंदिर में विशेष पूजा और महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने भगवान से आयु, आरोग्य और शत्रुओं पर विजय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 12 May 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
श्री नृसिंह भगवान प्रगटोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि भगवान विष्णु के चौथे अवतार श्री नूसिंह भगवान का प्रगटोत्सव दिवस खपरियावां गांव स्थित श्री नृसिंह स्थान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रविवार को गोधुलि बेला में श्री नृसिंह भगवान, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती,जया,विजया सहित अन्य श्री विग्रह का अभिषेक किया गया।इसके बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। सामुहिक महाआरती के बाद क्षमा प्रार्थना का आयोजन हुआ। इस दौरान भगवान नृसिंह की जयघोष से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर भगवान नृसिंह का फूलों और तुलसी पत्र से विशेष श्रृंगार किया गया। यहां भगवान विष्णु का दशावतार मंदिर भी है।

जहां पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर नृसिंह स्थान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। रात्रि में यहां हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है।इस मौके पर पुजारी डा उपेंद्र मिश्रा ने श्री नृसिंह भगवान के प्रगटोत्सव कथा का विस्तार से वर्णन किया।इधर शहर के विष्णु मंदिरों में धूमधाम से श्री नृसिंह जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आयु, आरोग्य के साथ शत्रुओ पर विजय प्राप्त करने की कामना की।शक्ति और पराक्रम के देवता भगवान नृसिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल रहा। शहर के विभिन्न विष्णु मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान नृसिंह का पूजन किया और उनकी कृपा की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।