Jharkhand Congress Meeting Prepares for State-Level Constitution Save Rally संविधान बचाओ महारैली में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsJharkhand Congress Meeting Prepares for State-Level Constitution Save Rally

संविधान बचाओ महारैली में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विष्णुगढ़ में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई जिसमें झारखंड में संविधान बचाओ महारैली की तैयारी की गई। बैठक में जाति आधारित जनगणना की घोषणा पर राहुल गांधी को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 3 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ महारैली में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। रांची में प्रदेशस्तरीय संविधान बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर झारखंड कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी व संचालन मुखिया उत्तम महतो ने किया। पूर्व मंत्री सह मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री समेत कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना कराये जाने की घोषणा पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी। यह कांग्रेस पार्टी की जीत है। आगामी 6 मई को रांची में आहूत प्रदेशस्तरीय संविधान बचाओ महारैली में विष्णुगढ़ तथा टाटीझरिया प्रखंड से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने तथा 14 मई को बनासो के बाजारटांड़ में पार्टी के मांडू विस स्तरीय सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर पुनः 4 मई को प्रखंड कांग्रेस की विस्तृत बैठक होगी। कार्यकर्ताओं ने कई समस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। झारखंड आंदोलनकारियों के सत्यापन एवं प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान पर भी चर्चा हुई। मौके पर जोधी प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, नारायण महतो, लोकनाथ महतो, सुरेंद्र मिश्र, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, हरि यादव, सोमर महतो, बासुदेव महतो, जाकिर हुसैन, संजय कुमार, मनोज रविदास, कमरुल अंसारी, युसूफ अंसारी, शेख आफताब, फिरोज अंसारी, बंटी मिश्रा, चेतलाल महतो, मिथिलेश कुमार महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।