Jharkhand Retired Para Teachers Union Meeting March 10 Rally Planned पेंशन की मांग को लेकर आज रांची जाएंगे सेवानिवृत पारा शिक्षक, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsJharkhand Retired Para Teachers Union Meeting March 10 Rally Planned

पेंशन की मांग को लेकर आज रांची जाएंगे सेवानिवृत पारा शिक्षक

झारखंड सेवानिवृत पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को विष्णुगढ़ में हुई। बैठक में तय किया गया कि 10 मार्च को सभी सेवानिवृत पारा शिक्षक रांची में मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर सेवानिवृत्ति लाभ एवं...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 10 March 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
पेंशन की मांग को लेकर आज रांची जाएंगे सेवानिवृत पारा शिक्षक

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि झारखंड सेवानिवृत पारा शिक्षक संघ विष्णुगढ़ इकाई की बैठक रविवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता तापेश्वर बर्मन ने की। बैठक में विगत प्रस्तावों की संपुष्टि करते हुए निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को झारखंड के सभी सेवानिवृत पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर रांची स्थित धुर्वा में राज्य परियोजना परिषद् कार्यालय पहुंचेंगे। वहां से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें झारखंड के सभी सेवानिवृत पारा शिक्षकों को सेवानिवृति लाभ तथा पेंशन लागू करने की मांग की जाएगी। बैठक में असमत अली, बद्री नारायण यादव, गांगो महतो, जगलाल प्रसाद, यमुना मिस्त्री, सीताराम यादव, ललितेश्वर पांडेय, नुनूचंद साव, गणपत महतो, लोकनाथ महतो, आदित्य पांडेय, अरविंद प्रसाद समेत कई सेवानिवृत पारा शिक्षक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।