कंचनपुर पंचायत में फसल सुरक्षा पर किसान गोष्ठी का आयोजन
कटकमसांडी के कंचनपुर पंचायत सचिवालय में फसल सुरक्षा पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को फसल रोगों की पहचान, निदान और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में...

कटकमसांडी। प्रतिनिधि प्रखंड के कंचनपुर पंचायत सचिवालय में फसल सुरक्षा पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन बीएओ अनीराम और आत्मा के ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर अनिकेत ने किया। आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फसलों में लगने वाले रोगों के लक्षण, निदान और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जागरूक करना है ।.गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को फसल चक्र बनाने, रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी, ताकि फसल उत्पादन में वृद्धि हो सके और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। प्रगतिशील किसान प्रकाश मेहता और मुद्रिका राणा ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। जिससे किसानों को न केवल तकनीकी जानकारी मिली बल्कि उन्हें अपने खेतों में नई पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरणा भी मिली। बैठक में दर्जनों किसान शामिल हुए और सभी ने फसल सुरक्षा एवं कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। गोष्ठी से किसानों को अपने खेतों की बेहतर देखभाल करने और उत्पादन बढ़ाने के उपायों को समझने में मदद मिली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।