Banna Gupta Leads Congress Meeting in Chhatarpur to Strengthen Party Organization पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने छतरपुर में कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ाया, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBanna Gupta Leads Congress Meeting in Chhatarpur to Strengthen Party Organization

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने छतरपुर में कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ाया

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने छतरपुर जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की और पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 11 June 2025 11:47 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने छतरपुर में कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ाया

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों की संगठनात्मक गतिविधियों पर गहन चर्चा की। बैठक से पूर्व मीडिया को संबोधित करते हुए गुप्ता ने बताया कि छतरपुर जिले में पार्टी की जड़ को और गहराई तक ले जाने के लिए कई बैठकें, संवाद कार्यक्रम और संगठनात्मक समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए पार्टी की रणनीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।