संकल्प सभा में भाजपा ने गिनवाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा ने गोलमुरी मंडल में 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने महिला सशक्तिकरण, जनधन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास योजनाओं को लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के गोलमुरी मंडल की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन टुइलाडूंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब में किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह उपस्थित थे। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। विशेषकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना और तीन तलाक समाप्ति जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अब भारत आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि पहली बार ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और किसान सम्मान निधि का उल्लेख किया। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसी ऐतिहासिक पहलें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का प्रमाण हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2047 तक विकसित भारत निर्माण में भागीदारी का संकल्प लिया। मंच संचालन पप्पू उपाध्याय, स्वागत भाषण सतीश शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अमिश अग्रवाल ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।