जुस्को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पर हमला
बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में जुस्को हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मी हरीश साहू पर हमला किया गया। हरीश स्कूल से लौटते समय भोला पांडेय और अन्य द्वारा डंडे और पत्थरों से पिटाई का शिकार हुए। यह घटना पूर्व में...

बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में शुक्रवार को जुस्को हेल्थ डिपार्टमेंट के एक कर्मी की जमकर पिटाई कर दी गई। घायल हरीश साहू ने बताया कि वह सफाईकर्मी है। दोपहर में स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रोककर भोला पांडेय, अंश पांडेय, बच्चू पांडेय एवं अन्य चार पांच लोगों डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। घटना का कारण गुरुवार शाम में बस्ती में ही चाय दुकान में आरोपियों के साथ हुआ विवाद है। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर शांत करा दिया था। हरीश ने आशंका जताई कि उसी विवाद के परिणाम स्वरूप उसपर हमला किया गया। घायल हरीश ने अपने परिजनों के साथ बर्मामाइंस थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।