साकची में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, डीजे जब्त, तीन पर केस
साकची गुरुद्वारा मैदान में 9 अप्रैल की रात एक बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में नीरज सिंह और अजय सिंह सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। पार्टी में डीजे की...

साकची गुरुद्वारा मैदान में 9 अप्रैल की रात आयोजित एक बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने के मामले में शुक्रवार को साकची थाना में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में नीरज सिंह और अजय सिंह (दोनों भालूबासा लाइन नंबर 7 निवासी) के अलावा मुख्तार साउंड और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, 9 अप्रैल को गुरुद्वारा मैदान में आयोजित बर्थडे पार्टी में डीजे बजाया जा रहा था, जिसकी आवाज तय मानक सीमा से अधिक थी और रात के निर्धारित समय के बाद भी बजाया जा रहा था। इसी दौरान पार्टी में हर्ष फायरिंग की गई, जिससे क्षेत्र में अशांति और भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया। साथ ही फायरिंग करने के मामले में मामला दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।