कांग्रेसियों ने डॉ. अबेडकर को याद किया
बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजनारायण यादव एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अंबेडकर की प्रतिमा बागबेड़ा में स्थापित करने का...
बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजनारायण यादव एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बागबेड़ा क्षेत्र के आसपास स्थापित करने का संकल्प लिए है।इस मौके पर बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता,कांग्रेस गदरा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध पूरी, बागबेड़ा कांग्रेस से ओमप्रकाश, रवि भूषण, वीरेंद्र, शशि, नकुल उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।