उप गन्ना आयुक्त ने किसानों को दी उन्नति खेती की जानकारी
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में उप गन्ना आयुक्त उषा पाल ने झिंगुरापार

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में उप गन्ना आयुक्त उषा पाल ने झिंगुरापार में गोष्ठी का अयोजन कर किसानों को गन्ने की उन्नति खेती की जानकारी दी। कहा कि सह फसली खेती किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे खेत की उर्वरा शक्ति सुधरती है और उपज भी बेहतर मिलेगी।
उप गन्ना आयुक्त पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर की अध्यक्षता में आयोजित बसंतकालीन गोष्ठी में अधिक पैदावार लेने, सहफसली, पेड़ी प्रबन्धन पर भी प्रकाश डाला गया। ग्राम उमरिया पाण्डेय के प्रगतिशील कृषक अरुण कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती के विषय में बताया गया। इस मौके पर आरपीओ ने बसंत कालीन गन्ना बुआई पर चर्चा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।