Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCelebration of Mahavir Jayanti Festival in Jamshedpur with Peace Procession
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर धूमधाम निकली शोभा यात्रा
जमशेदपुर में सकल जैन संघ द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभा यात्रा सुबह 8:30 बजे स्कूल परिसर से शुरू होकर बिष्टुपुर थाना ट्रैफिक से होती हुई पुनः स्कूल में समाप्त हुई। इसके...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 10 April 2025 01:46 PM
जमशेदपुर। सकल जैन संघ जमशेदपुर द्वारा गुरुवार को बिष्टुपुर नरभेराम हंसराज स्कूल परिसर में सामूहिक रूप से महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह स्कूल परिसर से 8:30 बजे शांति हरि टावर होते हुए बिष्टुपुर थाना ट्रैफिक से सिग्नल होते हुए शोभा यात्रा निकाली स्कूल होते हुए पुनः स्कूल भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से साकची जैन भवन सभागार में सभा एवं प्रवचन का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा में शामिल तमाम लोगों ने विश्वशांति का सन्देश सभी को दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।