महंगाई चरम पर, बढ़ रही बेरोजगारों की संख्या : दुबे
बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया, जिसमें जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं और...

बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस एवं मंडल कमेटी के तत्वावधान में नुक्कड़ सभा का आयोजन बिरसानगर बाजार, दुर्गापूजा मंडप के निकट रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने इसमें आरोप लगाया कि देश में महंगाई चरम पर है। दैनिक उपभोग की हर वस्तु दो से तीन गुना महंगी हो चुकी है। अब तो भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर के मूल्य 50 रुपये बढ़ा दिए हैं, जिससे हर रसोई घर की हालत खराब है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। भारत सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों से नौकरी के अवसर कम किये जा रहे हैं। रेलवे में लाखों भर्तियां रोक दी गई हैं। यह नौजवानों के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार को देश की जनता माफ नहीं करेगी। जिला कांग्रेस ने पिछले दिनों मोहरदा जलापूर्ति योजना की विसंगतियों को लेकर जेएनएसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 10 दिन में सभी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ऑफिस का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने 3 मई को संविधान बचाओ रैली रांची में करने जा रही है। उसमें सभी शामिल होकर संविधान के रक्षार्थ सपथ लेने के साक्षी बनें। नुक्कड़ सभा को प्रदेश महासचिव विजय खां, सचिव सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, अतुल गुप्ता, रामलाल पासवान, सुखदेव सिंह मल्ली, सरजू शाह, जसबीर सिंह, जेएस बदरी, विनोद यादव, राजकुमार वर्मा, संजय तिवारी, अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, रविंद्र मौर्या, दीपक कर्मकार आदि नेताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष ने की। नुक्कड़ सभा में सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।