राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा जमशेदपुर, 43 पर पहुंचा पारा
शहर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जमशेदपुर और चाईबासा का तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया है। डाल्टनगंज में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से लोग परेशान हैं, बाजार में भीड़ कम है। मौसम विभाग ने...

शहर में गर्मी तेजी से बढ़ने रही है। पारा लगातार चढ़ रहा है। मंगलवार को जमशेदपुर और चाईबासा का तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया है। जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 27 डिग्री और चाईबासा का 27.2 डिग्री रहा। राज्य का सबसे ज्यादा गर्म शहर डाल्टनगंज रहा। जहां अधिकतम पारा 44 डिग्री रहा। जमशेदपुर और चाईबासा दूसरे स्थान पर रहे। चार-पांच दिन से कोल्हान में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। जमशेदपुर में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री था। पांच दिन में पारा 8.4 डिग्री तक बढ़ गया। सुबह, दोपहर, शाम हो या रात गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पंखा, कूलर तो बेअसर ही हो गया है। एयर कंडीशन भी कमरे को ठंड करने में हांफ रहा है।
दिनभर परेशान रहे लोग, बाजार में भीड़ कम
सुबह जल्द ही धूप का असर तेज हो गया। दिन में उमस के साथ तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में तो बाहर निकलने पर ऐसा लग रहा है, जैसे पूरा शरीर ही जल रहा हो। लोग रास्ते में बोतल का पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं, बाजार में लोगों ने गन्ने का रस, सत्तू या बेल के शर्बत गला तर किया। तेज धूप के कारण दोपहर में बाजार में भीड़ कम हो गई। गर्मी से बचने के लिए कोई छाता तो कोई सिर पर गमछा या तौलिया लेकर चल रहा था। सबसे परेशानी गरीब मरीजों को हुई, जो दूर-दूर से दिखाने के लिए सदर और एमजीएम अस्पताल पहुच रहे थे।
26-27 को चल सकता है हीट वेव
मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। यह भी कहा है कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में 22 से 24 अप्रैल तक गर्मी और उमस रहेगी। 26-27 अप्रैल को हीट वेव चल सकती है। इसलिए इसका ध्यान रखें और सावधान रखें। यह भी अनुमान लगाया है कि 27 अप्रैल को इस क्षेत्र में बारिश का भी अनुमान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।