जुस्को यूनियन चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, आज तीन बजे तक होगा नामांकन
जमशेदपुर में जुस्को यूनियन चुनाव के लिए नामांकन पत्र आज दााखिल किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। शाम 7 बजे नामांकन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 2 June 2025 12:20 PM

जमशेदपुर। जुस्को यूनियन चुनाव की पक्रिया के तहत आज नामांकन पत्र दााखिल किये जा रहे हैं। बिष्टूपुर स्थित कार्यालय में सुबह 9 बजे से इसकी शुरुआत हो चुकी है जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। आज शाम 7 बजे नामांकन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 3 जून को नामांकन पत्रों की जांच कर प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी जबकि 4 जून की दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी। 10 जून को मतदान होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।