वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान की तबियत बिगड़ी, कोलकाता में चल रहा इलाज
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके पेट का ऑपरेशन किया गया। रक्तस्राव के कारण उनकी...
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान की तबियत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें इलाज लिए कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनके पेट का ऑपरेशन किया गया है। बताया जाता है कि पेट के भीतर रक्तस्राव के कारण उनकी तबियत खराब हो गई। पहले उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, परंतु स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के कारण तत्काल आपातकालीन एंबुलेंस से उन्हें कोलकाता ले जाया गया। फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आमिर सोहेल ने यह जानकारी दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।