क्षत्रिय संघ ने 77 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
झारखंड क्षत्रिय संघ की महिला इकाई ने बिष्टूपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें शिक्षा, कला और सामाजिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए 77 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि...

झारखंड क्षत्रिय संघ की महिला इकाई ने रविवार को बिष्टूपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें कुल 77 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने क्षत्रिय समुदाय को शौर्य व गौरव याद दिलाते हुए हर क्षेत्र में खुद को प्रतिस्थापित करने की प्रेरणा दी। विधायक सरयू राय ने बच्चों को सम्मानित करने की पहल को प्रेरणादायक बताते हुए महिला इकाई के कार्यों की सराहना की। संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने स्वागत भाषण में संगठन की वार्षिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया और झारखंड में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई।
समारोह का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा मानवेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय, संघ अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, महिला अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह और युवा अध्यक्ष नीरज सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर यूपीएससी में चयनित इशिका सिंह को श्रेष्ठ क्षत्रिय गौरव सम्मान और आईआईटी में चयनित कौशलेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इन्हें मिला सम्मान समारोह में 45 छात्रों को मैट्रिक में 90% से अधिक अंक लाने पर, 12 इंटर छात्रों को 90% से अधिक अंक लाने पर, 20 विद्यार्थियों को क्षत्रिय गौरव सम्मान, स्थानीय इकाइयों को सामाजिक सेवा के लिए सम्मान, शहर के विभिन्न बोर्ड टॉपर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। क्विज और प्रतिभा प्रदर्शन करने वाले भी सम्मानित प्रतिभा क्विज और प्रतिभा प्रदर्शन का आयोजन पहली बार किया गया, जिसमें योद्धाओं के योगदान को काव्य, नृत्य, कहानी व भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। शीर्ष 3 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में व्हाट्सएप करियर मार्गदर्शन समूह की घोषणा की गई और सफल विद्यार्थियों द्वारा प्रेरक अनुभव साझा किए गए। मंच संचालन स्वराज सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कविता परमार ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।