गोलमुरी में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
गोलमुरी में 13 साल की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दयानंद पाठक, रिंकी देवी और विजय कृष्ण पाणिग्रही को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ। आरोप है कि दयानंद ने...

गोलमुरी में पुलिस ने 13 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम दयानंद पाठक, रिंकी देवी और विजय कृष्ण पाणिग्रही हैं। पीड़िता के पिता के बयान पर गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पहले जांच की, उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। दयानंद पाठक गोविंदपुर के गदड़ा का रहने वाला है। अन्य आरोपी उसके रिश्तेदार हैं और नामदा बस्ती में रहते हैं। बताया जाता है कि पीड़िता को दयानंद पाठक पहले से जानता था। वह पहले पीड़िता को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए विजय कृष्ण और उसकी पत्नी ने उपचार करा दिया। इधर, पुलिस से शिकायत में नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़की को लेकर बनारस भाग रहे थे। वहां लड़की को गलत धंधे में धकेलने की साजिश थी। इसके लिए उसे अपने घर ले गए थे, जहां पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसे बेचने के लिए जा रहे थे कि इसकी जानकारी उन्हें मिल गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बनारस जाने के रास्ते से आरोपियों को गिरफ्तार किया और नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस शनिवार को इस मामले का खुलासा करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।