जुगसलाई में पुलिस जांच के दौरान गर्भवती महिला बाइक से गिरी, लोगों ने किया सड़क जाम
जुगसलाई में पुलिस चेकिंग के दौरान एक गर्भवती महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। महिला अपने पति के साथ अस्पताल जा रही थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग...

शहर में पुलिस द्वारा किए जा रहे चेकिंग का आए दिन विरोध किया जा रहा हैं। ताजा मामला जुगसलाई के संकटा सिंह पेट्रोल पंप का है जहां अपने पति के साथ बाइक पर जा रही महिला पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक से गिरकर घायल हो गई। इसके बाद मौके पर जमकर बवाल हुआ और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया जाता है कि महिला गर्भवती थी। वह पति के साथ जांच के लिए परसुडीह सदर अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। महिला को चक्कर आया और वह बाइक से गिर पड़ी। सूचना पाकर बागबेड़ा थाना, जुगसलाई थाना और जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वाशन के बाद लोगों ने जाम हटाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।