Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPurushottam Express No Longer to Stop at Delhi Station Railway Board Decision
पुरुषोत्तम नहीं दिल्ली, आनंद विहार से खुलेगी
जमशेदपुर। टाटानगर होकर पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अब दिल्ली स्टेशन नहीं जाएगी। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, यह निर्णय 12 जून को लिया गया। इससे दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनों और यात्रियों का बोझ कम होगा।...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 16 June 2025 12:27 PM

जमशेदपुर। टाटानगर होकर पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जल्द ही दिल्ली स्टेशन नहीं जाएगी। रेलवे बोर्ड से 12 जून को यह आदेश हुआ है। इससे मुंबई व हावड़ा मार्ग की भी छह ट्रेनों को भी आनंद विहार टर्मिनल से चलाने का आदेश हुआ है। दिल्ली स्टेशन से ट्रेनों और यात्रियों का बोझ कम करने की योजना है। इससे ट्रेनों को दिल्ली के बजाय आनंद विहार, निजामुद्दीन व अन्य स्टेशनों से चलेगी। बताया जाता है कि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है क्योंकि, दिल्ली स्टेशन पर 16 प्लेटफॉर्म हैं, जहां से रोज करीब 350 ट्रेनों से करीब पांच लाख लोग यात्रा करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।