बिरसानगर में ब्राउनशुगर के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर। बिरसानगर पुलिस ने सोमवार की सुबह 10 पुड़िया ब्राउनशुगर के साथ एक युवक को
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 28 Aug 2024 02:07 AM

जमशेदपुर। बिरसानगर पुलिस ने सोमवार सुबह 10 पुड़िया ब्राउनशुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बिरसानगर जोन नंबर तीन से की गई। आरोपी का नाम संतोष है, जो पहले भी इलाके में ब्राउनशुगर बेचने में जेल जा चुका है। उसे पुलिस ने बाइक के साथ पकड़ा था। पूछताछ में ब्राउनशुगर बेचने की जानकारी मिली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।