Education Loss Minister Irfan Ansari Mourns the Death of Principal Sushil Marandi प्राचार्य सुशील मरांडी के निधन पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जताया शोक, कहा यह अपूरणीय क्षति, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsEducation Loss Minister Irfan Ansari Mourns the Death of Principal Sushil Marandi

प्राचार्य सुशील मरांडी के निधन पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जताया शोक, कहा यह अपूरणीय क्षति

जामताड़ा। प्रतिनिधि हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में भर्ती थे। जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। शिक्षा के प्रति समर

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाWed, 21 May 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
प्राचार्य सुशील मरांडी के निधन पर मंत्री डॉ  इरफान अंसारी ने जताया शोक, कहा यह अपूरणीय क्षति

प्राचार्य सुशील मरांडी के निधन पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जताया शोक, कहा यह अपूरणीय क्षति जामताड़ा। प्रतिनिधि जिले के शिक्षा क्षेत्र को उस समय गहरा आघात पहुंचा जब जेबीसी प्लस टू स्कूल के सम्मानित प्रधानाध्यापक और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुशील मरांडी का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से आसनसोल के हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में भर्ती थे। जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। शिक्षा के प्रति समर्पण और अनुशासन के प्रतीक रहे सुशील मरांडी के निधन से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरा जिला शोकाकुल है।

इस दुखद घटना पर राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ अंसारी स्वयं आसनसोल अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने वहां इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की थी। उन्होंने डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया था कि उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए। परंतु डॉक्टरों ने स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए सावधानीपूर्वक इलाज किया। लेकिन अंततः सुशील मरांडी इस जीवन संघर्ष से हार गए। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सुशील मरांडी शिक्षा जगत के एक अमूल्य धरोहर थे। वे अत्यंत सरल, शांत स्वभाव और अनुशासित शिक्षक थे। जिन्होंने अपने विद्यार्थियों और विद्यालय को नई दिशा दी। उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों ही स्तरों पर अपूरणीय क्षति है। जामताड़ा ने एक सच्चा शिक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि जिस स्थान पर यह दर्दनाक दुर्घटना हुई, वहां ब्रेकर तत्काल लगाया जाए। शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में मैं और पूरी सरकार आपके साथ हैं। हर संभव सहायता दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।