सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
नारायणपुर,प्रतिनिधि। क घायल हो गया। घटना रविवार साम करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा जिला के सदर थान

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल नारायणपुर,प्रतिनिधि। गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर पड़ने वाले नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घटना रविवार साम करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा जिला के सदर थाना क्षेत्र के पंजनियां गांव के जीतलाल बास्की (उम्र करीब 20वर्ष) अपने मामा घर नारायणपुर थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव आया था। जहां से वापस अपने घर पंजनियां गांव लौटने के दौरान गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ के समीप संतुलन बिगड़ जाने के कारण एक बाइक सवार से टक्कराते-टक्कराते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को घटनास्थल से उठाकर इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर भेज दिया। जहां पर उसका इलाज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।