Jharkhand weather update rain forecast temperature rise imd all latest Mausam news गर्मी के तेवर नर्म करेगी बारिश,IMD ने बताया झारखंड में कब मौसम मारेगा पलटी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather update rain forecast temperature rise imd all latest Mausam news

गर्मी के तेवर नर्म करेगी बारिश,IMD ने बताया झारखंड में कब मौसम मारेगा पलटी

  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। लेकिन, तीन अप्रैल से बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांचीMon, 31 March 2025 10:20 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी के तेवर नर्म करेगी बारिश,IMD ने बताया झारखंड में कब मौसम मारेगा पलटी

झारखंड में अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। लेकिन, तीन अप्रैल से बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कई जिलों में गर्मी सामान्य है। बोकारो और प. सिंहभूम को छोड़ अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य के करीब है। लेकिन, अगले तीन दिन मौसम साफ रहने और चिलचिलाती धूप के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बारिश से राज्य में तीन से पांच तक राहत मिलने के आसार हैं। राज्य में रविवार को राजधानी समेत शहरों के तापमान में मामूली वृद्धि हुई।

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है। यहां अधिकतम 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। बोकारो का तापमान सबसे अधिक 39.1 डिग्री रहा। यहां तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके कारण अगले तीन दिनों बाद हवा के रुख में परिवर्तन आ सकता है।

jharkhand weather table