Severe Heat Wave Hits Kodarma Temperature Reaches 41 C Before Storm Relief आंधी और बूंदाबांदी से मिली राहत, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsSevere Heat Wave Hits Kodarma Temperature Reaches 41 C Before Storm Relief

आंधी और बूंदाबांदी से मिली राहत

कोडरमा जिले का तापमान शनिवार को 41 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर की तेज गर्मी के बाद शाम को आई आंधी से राहत मिली। हालांकि, आंधी के कारण झुमरी तिलैया में बिजली कट गई, जिससे लोग उमस भरी गर्मी में परेशान...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 18 May 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
आंधी और बूंदाबांदी से मिली राहत

कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले का तापमान शनिवार दोपहर तक 41 डिग्री पर पहुंच गया। आलम यह रहा कि दोपहर तक आग उगलते मौसम से शाम तीन बजे आयी आंधी ने फौरी राहत दी। साथ ही बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, आंधी के कारण पूरे झुमरी तिलैया की बिजली कट गई। इससे कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शनिवार को भी बूंदाबांदी होने पर लगभग तीन बजे दिन से बिजली गुल हो गई। इससे पहले शुक्रवार की रात भी बिजली बाधित रहने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। बिजलीकर्मियों ने बताया कि क्षेत्र में आंधी कुछ नुकसान हुआ है।

जिसके कारण बिजली गुल है। मालूम हो कि शनिवार की सुबह से लेकर आंधी आने से पहले तक कोडरमा का अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।