Tragic Suicide of Disabled Man in Kodarma Mental Struggles Revealed पत्नी वट सावित्री की पूजा करने गई, पति ने लगा ली फांसी, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsTragic Suicide of Disabled Man in Kodarma Mental Struggles Revealed

पत्नी वट सावित्री की पूजा करने गई, पति ने लगा ली फांसी

कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर में 32 वर्षीय दिव्यांग युवक नवीन कुमार ने आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसकी पत्नी वट सावित्री पूजा के लिए गई हुई थी। नवीन मानसिक दबाव से जूझ रहा था। पुलिस ने शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 27 May 2025 06:16 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी वट सावित्री की पूजा करने गई, पति ने लगा ली फांसी

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की सुबह की है। घटना के समय उसकी पत्नी वट सावित्री की पूजा करने घर के पास स्थित बरगद के पेड़ के पास गई हुई थी। मृतक की पहचान करियातपुर निवासी 32 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में की गई है। बताते चलें कि मृतक दिव्यांग था और उसकी पत्नी भी दिव्यांग है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के ससुर नंदलाल प्रसाद ने बताया कि सुबह उनकी बेटी सविता कुमारी वट सावित्री की पूजा करने पड़ोस में गई थी। उनके दामाद नवीन शौच से आए और अपने कमरे में चले गए।

काफी देर तक जब वे नहीं निकले तो तलाश शुरू की गई। जब लोग कमरे के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची तो देखा कि नवीन फंदे से लटक हुआ है। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। जन्म से दोनों थे दिव्यांग बताते चलें कि मृतक की पत्नी भी जन्म से ही दिव्यांग थी। इसके पश्चात सन 2011 में नन्दलाल प्रसाद ने उसकी शादी नवीन से कर दी थी। नंदलाल प्रसाद ने बताया कि नवीन के माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे। उनके गुजरने के पश्चात उसकी देखभाल उसके मौसा-मौसी ने की थी। वहीं शादी के पश्चात उन्होंने नवीन को अपना घर जमाई बना लिया और उसे अपने ही गांव में एक अलग घर बना कर रहने को दे दिया। मृतक के दो बच्चे एक पुत्र व एक पुत्री भी है। बताया जाता है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक दवाब में जी रहा था। इधर पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।