delhi mumbai expressway dhakad one more video recorded in cctv मनोहर धाकड़ ने उस रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संबंध बनाने के बाद और क्या किया, दूसरे वीडियो में दिखा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़delhi mumbai expressway dhakad one more video recorded in cctv

मनोहर धाकड़ ने उस रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संबंध बनाने के बाद और क्या किया, दूसरे वीडियो में दिखा

मंदसौर में महिला के साथ 8 लेन एक्सप्रेसवे पर संबंध बनाने वाले धाकड़ की एक और करतूत हाईवे पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, मंदसौरTue, 27 May 2025 06:34 AM
share Share
Follow Us on
मनोहर धाकड़ ने उस रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संबंध बनाने के बाद और क्या किया, दूसरे वीडियो में दिखा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उस रात मनोहर धाकड़ ने महिला के साथ ना सिर्फ खुलेआम संबंध बनाए बल्कि उन्होंने हाईवे पर सारी हदें पार कर दीं। संबंध बनाने के बाद महिला ने मनोहर धाकड़ के साथ एक्सप्रेसवे पर न्यूड होकर वॉक और डांस भी किया। दोनों की बेशर्मी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह भी पता चला है सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड वीडियोज के सहारे धाकड़ से ब्लैकमेलिंग भी चल रही थी।

मंदसौर पुलिस ने धाकड़ की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य के पति और कथित तौर पर भाजपा से जुड़े धाकड़ उस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए जब सोशल मीडिया पर उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वह कार से उतरकर सड़क पर एक महिला के साथ संबंध बनाते दिखे। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुए इन वीडियोज में 13 मई 2025 की तारीख दिख रही है। पहला वीडियो रात 8:22 से लेकर 8:28 तक का है। इसमें दोनों कार से बाहर आकर संबंध बनाते दिख रहे हैं। जैसे ही कोई गाड़ी वहां आती है दोनों कार में चले जाते हैं और फिर सड़क सुनसान होते ही दोबारा कार से निकलकर संबंध बनाते हैं।

दूसरा वीडियो भी उसी रात का है। 8:28 पर कार में जाने के कुछ सेकेंड्स बाद ही दोनों दोबारा बाहर आकर हाईवे पर टहलने लगते हैं। इस वीडियो में भी धाकड़ की महिला मित्र न्यूड है। दोनों सड़क पर कुछ दूर तक टहलते हैं और फिर हाथ पकड़कर नाच करते हैं। इसके बाद फिर कार में आकर बैठ जाते हैं। अति व्यस्त रहने वाले इस हाईवे पर दोनों ने पूरी बेशर्मी और निडरता के साथ 'अश्लीलता का नंगा नाच' किया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत), 285 (सार्वजनिक जगह पर खतरा या अवरोध पैदा करने), और 3 (5) (सामान्य इरादे से किए गए अपराध) के तहत भानपुरा थाने में 23 मई को केस दर्ज किया था। उसी रात पुलिस ने धाकड़ के गांव बानी में जाकर घर पर छापेमारी भी की। यहां सीसीटीवी में दिख रही कार को बरामद किया गया। हालांकि, धाकड़ वहां नहीं मिला।

चल रही थी वसूली

सूत्रों के मुताबिक, धाकड़ की करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने के बाद कंट्रोल रूम में तैनात कुछ कर्मचारियों ने उसकी अश्लील हरकत को सबसे पहले देखा। बताया जा रहा है कि यहां तैनात कुछ कर्मचारियों ने इस वीडियो के सहारे धाकड़ को ब्लैकमेल भी किया। उससे 20 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी थी और ज्यादा पैसे मांगने पर धाकड़ ने इनकार कर दिाय। पुलिस अब ब्लैकमेलिंग के इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:कौन हैं मनोहर लाल, BJP से कैसा नाता? दिल्ली-मुंबई हाईवे पर GF से बनाने लगे संबंध
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लड़की से खुलेआम संबंध बनाने वाला BJP नेता गिरफ्तार
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|