Who is Manohar Lal Dhakad became nude with a woman on highway video is viral कौन हैं मनोहर लाल धाकड़, BJP से कैसा नाता? दिल्ली-मुंबई हाईवे पर गर्लफ्रेंड से बनाने लगे संबंध, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Who is Manohar Lal Dhakad became nude with a woman on highway video is viral

कौन हैं मनोहर लाल धाकड़, BJP से कैसा नाता? दिल्ली-मुंबई हाईवे पर गर्लफ्रेंड से बनाने लगे संबंध

इस वीडियो में उन्हें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया। यह घटना 13 मई 2025 को हुई बताई जा रही है और सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानSat, 24 May 2025 09:21 AM
share Share
Follow Us on
कौन हैं मनोहर लाल धाकड़, BJP से कैसा नाता? दिल्ली-मुंबई हाईवे पर गर्लफ्रेंड से बनाने लगे संबंध

manohar lal dhakad viral mms video: मनोहर लाल धाकड़ इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। उनका एक कथित सेक्स वीडियो वायरल है। वह मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए बताए जाते हैं। हालांकि भगवा पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि वे भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं और उन्होंने केवल ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली थी। हाल ही में मनोहर लाल धाकड़ तब विवाद में तब आए जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस वीडियो में उन्हें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया। यह घटना 13 मई 2025 को हुई बताई जा रही है और सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी।

वीडियो के वायरल होने के बाद मंदसौर जिले के भानपुरा पुलिस थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद धाकड़ महासभा युवा संगठन ने उन्हें अपने राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया है। वहीं भाजपा ने भी उनसे दूरी बना ली है और कहा है कि मनोहर लाल धाकड़ पार्टी के किसी अधिकृत पद पर नहीं हैं।

गौरतलब है कि मनोहर लाल धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिले की जिला पंचायत की सदस्य हैं, जो वार्ड नंबर 8 (बानी ग्राम) से निर्वाचित हुई हैं।

क्या है घटना?

कथित वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। इस कार के मालिक मनोहर लाल घाकड़ ही हैं।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|