बरवाडीह में पाठ्य पुस्तक की नही हुई आपूर्ति, छात्र परेशान
बरवाडीह के स्कूलों में छात्रों को पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई में कठिनाई हो रही है। कई महीने पहले किताबों की मांग की गई थी, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हुई है। छात्रों के पास...

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की पाठ्य पुस्तक की आपूर्ति अब तक नहीं हो पाई है। छात्रो को पढ़ने में काफी कठिनाई हो रही है। कब तक छात्रों को पुस्तक आपूर्ति होगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शिक्षक और छात्र भी किताब आपूर्ति के इंतजार में हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार वर्ग एक से लेकर 12 तक मे पढ़ने वाले छात्रो के लिए कई महीने पहले ही किताब की मांग गई है। किताब की आपूर्ति नहीं होने से छात्र फटे पुराने किताबो से ही पढ़ने को विवश हैं। ऐसे कई छात्र भी हैं जिनके पास पुरानी किताबो का भी अभाव है। वैसे छात्रों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है। एक किताब से दो - तीन छात्रों को किसी तरह पढ़ाई करनी पड़ रही है। मालूम हो कि एक अप्रैल से ही पढ़ाई का नया सत्र शुरू हो गया है,लेकिन नई पाठ्य पुस्तक छात्रो को उपलब्ध कराने में देरी की जा रही है। इसे लेकर छात्रो में मायूसी भी है। वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित भी दिख रहे हैं। इधर बरवाडीह के बीईईओ नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बहुत जल्द किताब छात्रो को उपलब्ध कराने का प्रयास विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। इसे लेकर सरकार काफी गम्भीर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।