दोनों गिरफ्तार उग्रवादी अपने संगठन के थे शूटर
लातेहार पुलिस ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये उग्रवादी पीएलएफआई और टीएसपीसी से जुड़े थे। रंथु गंझू और विनोद परहिया पर लेवी वसूलने और रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस ने...

लातेहार, संवाददाता। लातेहार पुलिस ने दो अलग-अलग उग्रवादी संगठन के दो लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों उग्रवादी पीएलएफआई और टीएसपीसी के प्रमुख उग्रवादियों की गिनती में आते थे। दोनों उग्रवादियों का पेश मुख्यतः संगठन के लिए लेवी वसूलना और रंगदारी मांगना था। बालूमाथ से गिरफ्तार उग्रवादी रंथु गंझू पूर्व में बालूमाथ के कोयला व्यवसायी सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर हत्याकांड़ का नामजद अभियुक्त था। वर्तमान में यह मुख्य रूप से बालूमाथ कोयला कारोबारी से लेवी और रंगदारी के लिए क्षेत्र में जमा था। जिसकी भनक पुलिस को लगने के बाद उसे पकड़ लिया गया। वहीं पीएलएफआई के विनोद परहिया की गिरफ्तारी से लोगों ने चैन की सांस लिया है। वह फोरलेन निर्माण कंपनी सहित ठेकेदारों से लेवी वसूलने के कार्य में मनिका थाना क्षेत्र में भ्रमणशील था। यह पलामू के पांकी इलाके में भी काफी सक्रिय था। इस पर पलामू और लातेहार में आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश बहुत पहले से थी। पुलिस के अनुसार दोनों शॉप शूटर भी थे।
छापामारी दल में ये थे शामिल: छापामारी टीम में पुअनि सह मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, पुअनि सत्येंद्र कुमार, सअनि रणधीर कुमार सिंह, तकनीकि शाखा व मनिका थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।