Mahashivratri Celebrations Akhand Sankirtan at Kanchanpur and Saraideh Shiv Temples कंचनपुर और सरईडीह शिवमंदिर में अखंड संकीर्तन का आयोजन, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsMahashivratri Celebrations Akhand Sankirtan at Kanchanpur and Saraideh Shiv Temples

कंचनपुर और सरईडीह शिवमंदिर में अखंड संकीर्तन का आयोजन

महाशिवरात्रि पर्व पर कंचनपुर शिव पहाड़ी और सरईडीह शिवमंदिर में अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान हर शिव, हर भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 26 Feb 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
कंचनपुर और सरईडीह शिवमंदिर में अखंड संकीर्तन का आयोजन

बेतला प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर कंचनपुर शिव पहाड़ी और सरईडीह शिवमंदिर में पूजा समिति द्वारा अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया। नतीजतन हर शिव,हर भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इसमें संकीर्तन मंडली के विशाल सिंह,सौदागर सिंह,केश्वर सिंह,विकास सिंह,विजय ठाकुर,बसंत सिंह,शिव शिष्य परिवार सरईडीह के शिव प्रसाद,सरयू साव,प्रेमचंद प्रसाद,ओमप्रकाश गुप्ता,ललन किशोर सिंह,सीताराम चंद्रवंशी,संजीव गुप्ता,जोखन प्रसाद आदि श्रद्धालुओं ने अहम भूमिका निभाई। बहरहाल,बुधवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।