15-Day Agricultural Campaign in Lohardaga Scientists Help 16 000 Farmers Improve Yield कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga News15-Day Agricultural Campaign in Lohardaga Scientists Help 16 000 Farmers Improve Yield

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

लोहरदगा में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय और आईसीएआर के वैज्ञानिकों ने 15 दिन का विकसित कृषि संकल्प अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अभियान में 135 गांवों में 16,000 किसानों को लागत कम करने और आय बढ़ाने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 14 June 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

लोहरदगा, संवाददाता।बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के लोहरदगा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, आईसीएआर के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के साथ-साथ प्रगतिशील किसानों के मौजूदगी में लोहरदगा में 15 दिन दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिले के 135 गांवों में वैज्ञानिकों की टीम अगल-अलग गांवों में पहुंचकर अभियान चलाया। जिसमें केवीके के उद्यान वैज्ञानिक डा राकेश रंजन, डा भारती, आईसीएआर प्लान्डु के वेटरनरी साइंटिस्ट रीना कमल एवं शुभम कुमार द्वारा अभियान के अंतिम दिन जिले के कुडू प्रखण्ड अन्तर्गत जिदो, बारीडीह व माराडीह ग्राम में अभियान चलाया गया। दूसरी टीम केवीके के मुख्य वैज्ञानिक डा हेमंत कुमार पांडेय, फार्म मैनेजर कौशिक चटर्जी, आईसीएआर प्लांडू से मनीष कुमार सिंह व सहायक पंकज सिंह द्वारा कूड़ु प्रखण्ड के ग्राम कोकर, बागरडीह व कचमची औऱ तीसरी टीम केवीके वैज्ञानिक डा सुषमा सरोज सुरीन, एलिशमा खाखा, वरीय वैज्ञानिक रेशमा सिंदे, आईसीएआर प्लान्डू से डा नंदकिशोर थोम्बरे एवं पीयूष पुष्कर द्वारा लोहरदगा प्रखंड के मुंदो, इरगांव व खपरताक़ में अभियान चलाया गया।

इस 15 दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान में केवीके औऱ आईसीएआर के वैज्ञानिकों ने करीब 16 हज़ार किसानों के बीच पहुंचकर कर किसानों का लागत मूल्य कम करने और आय में वृद्धि करने पर जोर दिया। केंद्र व राज्य सरकारी योजनाओं एवं कृषि अंतर्गत नई तकनीक विभिन्न फसलों का चयन संतुलित उर्वरकों का उपयोग, फूलों की खेती एवं सॉयल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें किसानों को खेती करने में आ रही समस्याओं पर फीडबैक लिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा पशुपालन से संबंधित टीकाकरण व पशुओं के चारा पर भी जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।