Loherdaga District Launches Tribal Village Utkars Campaign for Development 30 जून तक जनजातीय बहुल गांवों में चलेगा अभियान : डीसी, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLoherdaga District Launches Tribal Village Utkars Campaign for Development

30 जून तक जनजातीय बहुल गांवों में चलेगा अभियान : डीसी

लोहरदगा समाहरणालय में उपायुक्त डा ताराचंद ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 से 30 जून तक चलेगा। 63 पंचायतों में 205 गांवों को चिन्हित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 15 June 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
30 जून तक जनजातीय बहुल गांवों में चलेगा अभियान : डीसी

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा समाहरणालय में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उपायुक्त डा ताराचंद ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 30 जून तक लोहरदगा जिले के सभी जनजातीय बहुल गांवों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का यहां के लोगों को लाभ देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना है। जिले के 66 पंचायतो में से 63 पंचायत जनजातीय बहुल हैं। इसके तहत देश के आकांक्षी जिलों में 63 हजार से अधिक जनजातीय बहुल गांवों को आच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कुल 17 मंत्रालयों के समन्वित प्रयासों से 25 योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा।

जिसमें बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजिविका आदि में महत्वपूर्ण कमियों को समाप्त करना और जनजातीय क्षेत्रों और समूहों के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत लोहरदगा जिले में कुल 205 गांवों को पंचायतवार चिन्हित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पचास प्रतिशत या उससे अधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले गांवों को लिया गया है। इसका लक्ष्य जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्हें सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाना है। इसके तहत इन गांवों में इस दौरान प्रखंडवार विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नए आधार कार्ड, आधार कार्ड अपडेट, ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई) कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पोषण अभियान, टीबी मुक्त भारत मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड मनरेगा आदि के लाभ से लाभान्वित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सभी विकास योजनाओं से जनजातीय समुदाय को जोड़ते हुए उनको इसके प्रति जागरूक करना है। साथ ही अभियान के तहत लाभुकों को विकास से संबंधित योजनाओं से प्राथमिकता देकर आच्छादित करना है। जनजातीय कल्याण के लिए कार्य इस अभियान के बाद भी जारी रहेंगी। उपायुक्त ने समाहरणालय प्रांगण से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए दो जागरूकता रथों को सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंजना दास, जिला कल्याण अधिकारी सरस्वती कच्छप और कल्याण विभाग के कर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।