Lohrdaga Police Seizes 50 Lakh Worth of Illegal Ganja Arrests Sandeep Sahu लोहरदगा में 50 लाख का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLohrdaga Police Seizes 50 Lakh Worth of Illegal Ganja Arrests Sandeep Sahu

लोहरदगा में 50 लाख का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

लोहरदगा पुलिस ने बगडू थाना क्षेत्र के अरेया और छत्तर बागीचा से करीब 50 लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद किया है। अरेया गांव निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है। छत्तर बागीचा में राजा साहू के घर से...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 15 June 2025 12:04 AM
share Share
Follow Us on
लोहरदगा में 50 लाख का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

लोहरदगा, संवाददाता । लोहरदगा पुलिस ने बगडू थाना क्षेत्र के अरेया और शहर के छत्तर बागीचा से करीब 50 लाख रुपए मूल्य का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में अरेया गांव निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है। जबकि छत्तर बागीचा निवासी राजा साहू के घर भी छापेमारी में करीब साढ़े तीन किलो गांजा मिला है। राजा साहू पकड़ में नहीं आ सका। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। नशे का कारोबार करनेवाले तमाम लोगों को शिकंजे में लिया जाएगा। नशीले पदार्थों की तस्करी में अंतर राज्यीय रैकेट के सक्रिय होने का पुलिस को शक है।

जब्त किया गया गांजा ओडिशा से लाए जाने की बात पता चली है। पुलिस कप्तान लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली थी कि बगड़ू थाना क्षेत्र अन्तर्गत अरेया गांव निवासी बसंत साहू के पुत्र संदीप साहू के घर में भारी मात्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा का भण्डारण किया गया है। डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की नेतृत्व में छापामारी दल में लोहरदगा अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, बगडू थाना के अन्य अधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी और सैट-75 के सशस्त्र बल के साथ अरेया स्थित संदीप साहू के घर छापामारी और घेराबंदी की। दंडाधिकारी की मौजूदगी में संदीप साहू के समक्ष ही उसके घर की तलाशी ली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।