बेकाबू रफ्तार के कारण अलग-अलग हादसे में दो घायल
कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर एक बोलेरो ने अनियंत्रित होकर विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गई, जिससे ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे गिर गए। चालक घायल हो गया। दूसरी घटना में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें...

कुडू, प्रतिनिधि।नेशनल हाईवे 143 ए कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर जिमा चौक के नजदीक गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि कुडू की ओर से लोहरदगा की ओर जा रहे एक बोलेरो नंबर जेएच01डीजी 5103 अनियंत्रित होकर गलत साइड में जाकर दो बिजली के खंभों के बीच लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पोल टूटकर ट्रांसफार्मर सहित नीचे गिर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त लोग नहीं थे। अन्यथा गंभीर घटना हो सकती थी। इस हादसे में बोलेरो चालक घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
विद्युत विभाग को सूचना दी गई है। एक अन्य घटना में किस्को थाना से करीब 200 मीटर दूरी स्थित लोहरदगा किस्को मुख्य सड़क के किस्को गोसाई टोली में शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें चालक किस्को गोपालगंज निवासी विमलेश उरांव गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से घायल को लोहरदगा सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। बताया जा रहा है तेज गति के कारण हादसा हुआ। जिसमें गाड़ी संख्या जेएच01 ईए 8454 को भी काफी क्षति पहुंची है। घटना की जानकारी मिलते ही किस्को थाना के एएसआई धर्मदेव उरांव ने मौके पर पहुंच कर वाहन को कब्जे लेते हुए अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।