Sukhdev Bhagat Emphasizes Strengthening Congress Organization in Madhya Pradesh पार्टी की मजबूती को सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर करें कार्य- सुखदेव भगत, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsSukhdev Bhagat Emphasizes Strengthening Congress Organization in Madhya Pradesh

पार्टी की मजबूती को सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर करें कार्य- सुखदेव भगत

लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 15 June 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
पार्टी की मजबूती को सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर करें कार्य- सुखदेव भगत

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सांसद सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिला में जिला कांग्रेस कमेटी एवं आम कांग्रेस जनों के साथ बैठक की। यहां अपने संबोधन में सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने उसके लिए आज से ही संगठन के मजबूती के लिए काम करना है। संगठन का जमीनी हकीकत क्या है। संगठन के लोगों एवं संगठन की क्या गतिविधियां है, उसको जानने आए हैं। राहुल गांधी की सोच है कि जिला कमेटी को ज्यादा शक्ति दिया जाए साथ ही साथ वैसे लोगों का चयन करना है जो पार्टी के लिए समर्पित एवं सक्रिय हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।