Tragic Suicide of Woman in Lohardaga District Anitha Oraon Hangs Herself विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsTragic Suicide of Woman in Lohardaga District Anitha Oraon Hangs Herself

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लोहरदगा जिले के बगड़ू करमटोली में अनिता उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के गांगुपारा जाने के बाद, वह दोपहर 12 बजे खाना खिलाकर घर में अकेली थी। शाम को पति लौटने पर कमरे का दरवाजा बंद पाया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाTue, 13 May 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र के बगड़ू करमटोली में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान अनिता उरांव, पति बुदू उरांव, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है महिला ने दोपहर करीब 12 बजे अपने पति को खाना खिलाया। पति गांगुपारा चला था। शाम करीब चार बजे लौटने पर घर का एक कमरा अंदर से बंद पाया गया। जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फंदे से झूलता महिला का शव देखा गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बगड़ू थाना प्रभारी नरेश कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उताकर कब्जे में लिया।

लोहरदगा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों को लेकर मामले पर जांच पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।