Ban on Gutkha Strict Checks Conducted in Pakurdiya Market गुटखा बेचने वाले 10 दुकानदार से वसूला जुर्माना, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsBan on Gutkha Strict Checks Conducted in Pakurdiya Market

गुटखा बेचने वाले 10 दुकानदार से वसूला जुर्माना

पाकुड़िया। एसंप्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को बाजार सहित प्रखंड के डोमन गड़िया एवं पलियादाहा गांव में प्रतिबंधित गुटखा जांच अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Wed, 12 March 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
गुटखा बेचने वाले 10 दुकानदार से वसूला जुर्माना

पाकुड़िया। एसं प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को बाजार सहित प्रखंड के डोमन गड़िया एवं पलियादाहा गांव में प्रतिबंधित गुटखा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 26 दुकानों की सघन जांच की गई। जिनमें 10 दुकानों में गुटखा तंबाकू आदि पाया गया। गुटखा पाए गए सभी दुकानदारों पर 200 रुपया करके दंड लगाकर कुल 2000 रुपए की दंड राशि वसूली गई। साथ ही सभी दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में गुटखा, तबाकू निर्मित सामग्री नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी गई। बहरहाल जांच से दुकानदारों के बीच हड़कंप देखा गया। मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सहायक अभियंता रोहित कुमार, कनीय अभियंता लालू रविदास एवं सहायक अवर निरीक्षक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।