PM Modi Addresses Pahalgam Attack in Mann Ki Baat Calls for Unity पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है: प्रधानमंत्री, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsPM Modi Addresses Pahalgam Attack in Mann Ki Baat Calls for Unity

पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है: प्रधानमंत्री

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पाकुड़ में बूथों पर 'मन की बात' कार्यक्रम में पहलगाम हमले पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है और दोषियों को कड़ी सजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 27 April 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है: प्रधानमंत्री

पाकुड़, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर रविवार को कार्यकर्त्ताओं ने सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ विधानसभा के बूथ संख्या 406 में सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया। साथ ही पहलगाम के दोषियों को कड़ी सजा देने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है और इसे लेकर देशवासियों के मन में गहरी पीड़ा है। लोग पीड़ित परिजनों के दर्द को महसूस कर सकते हैं। हर भारतीय का खून आतंक की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था। पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हो रही थी और लोगों की कमाई बढ़ रही थी, लेकिन देश के दुश्मनों को और जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया। आतंकी चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए। इस मुश्किल वक्त में 140 करोड़ देशवासियों की एकता सबसे बड़ा आधार है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हमारे 140 करोड़ नागरिक हैं। देशवासी जो उपलब्धियां दूसरों से साझा करना चाहते हैं उसे मन की बात के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। अगले महीने हम फिर मिलकर देश की विविधताओं, गौरवशाली परंपराओं और नई उपलब्धियों की बात करेंगे। हम ऐसे लोगों के बारे में जानेंगे जो अपने समर्पण और सेवा भावना से समाज में बदलाव ला रहे हैं। कार्यक्रम को जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, विजय भगत, राजेंद्र शेखर सिंह, अनिता मुर्मू, सरिता मुर्मू, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, धनेश्वर साह, मनोरंजन सरकार, कैराछतर मंडल ने अपने-अपने बूथों पर सुना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।