BJP Criticizes Congress s Constitution Save Campaign as Political Desperation कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर उठाए सवाल, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsBJP Criticizes Congress s Constitution Save Campaign as Political Desperation

कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान केवल राजनीतिक अस्तित्व की कोशिश है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह दशकों तक सत्ता में रहकर लोकतंत्र का...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारTue, 29 April 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का तथाकथित संविधान बचाओ अभियान न तो संविधान की रक्षा के लिए है और न ही लोकतंत्र के लिए, यह केवल राजनीतिक अस्तित्व बचाने की एक बौखलाहट भरी कोशिश है। मंगलवार को मालवीय उद्यान स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी दशकों तक सत्ता में रहकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती रही, आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंट चुकी है, वही आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही है। कांग्रेस आज संविधान बचाओ के नाम पर भाजपा पर झूठा आरोप लगा रही है जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने ही एक के बाद एक कई बार संशोधन के बहाने कई बदलाव बाबा साहेब लिखित संविधान में किये हैं। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के सपनों को कुचलने का काम किया है। कहा कि सच्चाई यह है कि देश और राज्यों में कांग्रेस समाप्त प्रायः है और भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ती जा रही है। इसलिए कांग्रेस में बौखलाहट है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, मेयर कोटद्वार शैलेंद्र रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल, ऋषि कंडवाल, उमेश त्रिपाठी, आशीष रावत, विकासदीप मित्तल, हरि पुंडीर और दीपू पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।