संविधान बचाओ महारैली को लेकर किया मंथन
विश्रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें संविधान बचाओ महारैली की रणनीति बनाई गई। अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि देश में छात्रों और विभिन्न समुदायों के अधिकारों का हनन हो रहा है। बैठक...

विश्रामपुर। संविधान बचाओ महारैली को लेकर सोमवार को विश्रामपुर शहर के बीमोड़ परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर मंथन किया गया। विश्रामपुर, उंटारी व पांडू प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में महारैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि देश के छात्रों व युवाओं के साथ-साथ विभिन्न समुदाय के लोगों का अधिकार का हनन किया जा रहा है। संविधान के अनुसार देश की शासन व्यवस्था नहीं चल रहा है बल्कि संविधान के प्रावधानों को कुचलकर तानाशाही रवैया से शासन प्रणाली चलाई जा रही है। बैठक में सुधीर चंद्रवंशी, सत्नारायण तिवारी, संतोष चौबे, रामचंद्र दीक्षित, अशोक सिंह, रवींद्र शुक्ला, मीर खुर्शीद आलम, रिंकू सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, तुलसी पासवान, सज्जाद अली आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।