Farewell Ceremony for Retiring Block Assistant Saryu Baiga in Palamu District सेवानिवृत प्रधान सहायक को विदाई दी गई, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsFarewell Ceremony for Retiring Block Assistant Saryu Baiga in Palamu District

सेवानिवृत प्रधान सहायक को विदाई दी गई

हरिहरगंज में बुधवार को प्रधान सहायक सरयू बैगा की सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित किया गया। बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनिष सिंहा और एमओ ब्रजेश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। बीडीओ ने सरयू बैगा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 1 May 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत प्रधान सहायक को विदाई दी गई

हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रखंड के प्रधान सहायक सरयू बैगा के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित करके विदाई दी गई। बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनिष सिंहा एवं एमओ ब्रजेश कुमार ने सरयू बैगा को शौल एवं अन्य सामान देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने उपस्थित कर्मीयों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधान सहायक काम के प्रति हमेशा सजग रहते थे, इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। मौके पर प्रखंड कर्मी सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।