Increase in Student Enrollment in Palamu District Schools for 2024-25 शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में पलामू के स्कूलों में बढ़े 13,369 विद्यार्थी, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsIncrease in Student Enrollment in Palamu District Schools for 2024-25

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में पलामू के स्कूलों में बढ़े 13,369 विद्यार्थी

मेदिनीनगर, राजेश सिन्हा। यू-डायस प्लस के सर्वे में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पलामू जिले में प्रारंभिक स्कूलों से लेकर प्लस-2 हाई स्कूलों तक के सरकारी औ

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 30 April 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में पलामू के स्कूलों में बढ़े 13,369 विद्यार्थी

मेदिनीनगर, राजेश सिन्हा। यू-डायस प्लस के सर्वे में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में पलामू जिले में प्रारंभिक स्कूलों से लेकर प्लस-2 हाई स्कूलों तक के सरकारी और निजी स्कूलों में 13,369 बच्चों की बढ़ोतरी हुई है। यू-डायस प्लस अप्रैल माह में लॉक कर दिया गया है। अब इस वित्तीय वर्ष में किसी नामांकित बच्चे और स्कूलों का इंफॉरमेशन की इंट्री संभव नहीं है। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में पलामू जिले में निजी और सरकारी स्कूलों में 4,80,468 बच्चे नामांकित थे जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 4,93,837 हो गया है। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि पलामू में 2564 सरकारी स्कूल और 342 निजी स्कूल संचालित हैं।

कुल 2906 स्कूलों से संबंधित यू-डायस प्लस रिपोर्ट को मध्य अप्रैल 2025 में लॉक कर दिया गया है। यह यू-डायस रिपोर्ट 2024-25 का है। इसमें अब किसी प्रकार की इंट्री संभव नहीं है। जल्द ही चालू शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यू-डायस पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यू-डायस एक ऐसा प्लेटफार्म हैं, जहां पर स्कूल से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करानी होती है। यू-डायस के आकड़े के आधार पर भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। यू-डायस प्लस के आकड़े के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में मेदिनीनगर सदर अंचल में सर्वाधिक 54,110 बच्चे विभिन्न स्कूलों में नामांकित हैं जबकि सबसे कम उंटारी रोड अंचल के विभिन्न स्कूलों में 8442 बच्चे नामांकित हैं। चैनपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में 41,862, छतरपुर में 44,440, हुसैनाबाद में 42,442, विश्रामपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में 28,941, हैदरनगर प्रखंड में 17,760, हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में 19,289, लेस्लीगंज प्रखंड में 20,713, मनातू में 14141, मोहम्मदगंज में 11,147, नावाबाजार में 10,685, नौडीहा बाजार में 23,935, पांडू में 16,494, पड़वा में 9,788, पांकी में 41,183, पाटन में 29,616, पिपरा में 10,833, रामगढ़ प्रखंड में 12,520, सतबरवा में 16,690 और तरहसी अंचल में 18,826 विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई किए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।