Palamu District Temperature Soars to 44 C on Earth Day Amidst Rising Heat Concerns पृथ्वी दिवस पर पलामू 44° सेल्सियस तापमान पर तपा, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu District Temperature Soars to 44 C on Earth Day Amidst Rising Heat Concerns

पृथ्वी दिवस पर पलामू 44° सेल्सियस तापमान पर तपा

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस पर पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर शहर का तापमान बढ़ते हुए मंगलवार को 44°सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर जनमानस गर्मी स

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 23 April 2025 04:04 AM
share Share
Follow Us on
पृथ्वी दिवस पर पलामू 44° सेल्सियस तापमान पर तपा

मेदिनीनगर। पृथ्वी दिवस पर पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर शहर का तापमान बढ़ते हुए मंगलवार को 44°सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर जनमानस गर्मी से परेशान रही। बाजार में दोपहर को चहकदमी बेहद कम रही। शाम होते ही लोग सड़क पर निकलने लगे। बारिश के बाद रविवार से तापमान वृद्धि प्रारंभ हुआ है। रविवार को 41.8 और सोमवार 43.6 रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44°पहुंच गया वही न्यूनतम तापमान 24.6 रहा। अधिकतम तापमान, सामान्य तापमान से 3.2°डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 0.9°डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एमआरएमसीएच के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि तापमान बढ़ने के बाद नेत्र के मरीज को खास तौर पर एहतियात बरतनी चाहिए। धूप में अनावश्यक न निकले, पर्याप्त पानी की मात्रा का सेवन करे, धूप में निकलने पर धूप चश्मा का प्रयोग करे। रात को एसी का तापमान 25-26°से कम न करें। बाल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के दिनों में बच्चों को ओआरएस दे। एक लीटर पानी में 4 चमच चीनी और आधा चमच नमक मिलाकर ओआरएस को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। स्वादानुसार इसमें नींबू भी मिला सकते है। इसके सेवन से गर्मी का असर बच्चों पर कम पड़ेगा साथ ही पानी को उबालकर बच्चों को पीने को दें। सामान्य तौर पर गर्मी शुरू होते ही घर में लोग कूलर का प्रयोग बढ़ा देते है। यह बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। पानी का झोंका खराब असर करता है। इसलिए ऐसे समयों में पंखा और एसी का प्रयोग करे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।