हेमजा में आग लगने से पांच घर जलकर हुए राख
हैदरनगर के हेमजा गांव में शनिवार रात तेज आंधी के कारण पांच घरों में आग लग गई। राजेन्द्र राम के घर से तीन बकरियाँ और एक बछड़ा जल गए। भुक्तभोगियों को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। मुखिया और ग्रामीणों ने...

हैदरनगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के मोकहर कला पंचायत के हेमजा गांव में शनिवार की रात 11.39 बजे तेज आंधी के कारण चूल्हा की राख से चिंगारी निकलकर पांच घरों की संपति राख बना दिया। आग की तेज लपट में घिरकर राजेन्द्र राम के घर के बाहर बंधे तीन बकरी व एक बछड़ा भी झुलसकर घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल है। भुक्तभोगियों को करीब पांचा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मुखिया नाजमा खातून व सामाजिक कार्यकर्ता नावाजिश खान ने आम ग्रामीणों के सहयोग से मध्यरात बचाव कार्य चलाया। मुखिया ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। दमकल करीब ढाई घंटे बाद दो बजे घटना स्थल पर पहुंचे और राख हो चुके पांच घरों की संपत्ति की आग को पूरी तरह बुझाया। रविवार की सुबह आठ बजे तक किसी अधिकारी के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। राजेन्द्र राम के अलावा महेश राम, रमेश राम का घर भी पूरी तरह जल गया है। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बीडीओ व सीओ को घटना की जानकारी देकर भुक्तभोगी परिवारों को अविलंब राहत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। सीओ संतोष कुमार ने सहयोगियों के साथ दस बजे घटना स्थल का निरीक्षण किया और आपदा राहत से मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।