Water Supply Revenue Recovery Camp Held in Medininagar बारालोटा जलापूर्ति योजन के पोषक क्षेत्र में लगाया गया कैंप, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsWater Supply Revenue Recovery Camp Held in Medininagar

बारालोटा जलापूर्ति योजन के पोषक क्षेत्र में लगाया गया कैंप

मेदिनीनगर में रविवार को बारालोटा जलापूर्ति योजना के तहत राजस्व वसूली कैंप लगाया गया। यह कैंप उन लोगों के लिए था जिन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के समय जलापूर्ति कनेक्शन लिया था लेकिन पानी का बिल जमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 27 April 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
बारालोटा जलापूर्ति योजन के पोषक क्षेत्र में लगाया गया कैंप

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बारालोटा जलापूर्ति योजन के पोषक क्षेत्र भगवती हॉस्पिटल रोड के दुबे चौक के समीप राजस्व वसूली कैंप रविवार को लगाया गया। मुख्य रूप से पंचायती राज व्यवस्था के समय जो लोग जलापूर्ति कनेक्शन लिए थे और अब तक निगम में पानी का बिल जमा नहीं कर रहे थे, उनके लिए कैंप का आयोजन किया गया है। इसमे लगभग 20 लोगों ने आवेदन देते हुए कनेक्शन संबंधित पेपर जमा कर पानी बिल जमा किया। नगर निगम पदाधिकारी ने कहा कि शेष लोग एक सप्ताह के अंदर नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर पेपर जामा करते है। उनपर नगर निगम सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पानी का बिल पर विचार करेगी। एक सप्ताह बाद डोर टू डोर जांच अभियान चलाते हुए पकड़े जाने पर निगम नोटिस कर 2021 से अब तक के दंड लगाया जाएगा। मौके पर समिता भगत, छोटे लाल गुप्ता, सोनल कुमारी, नवल दुबे, रविन्द्र सिंह, नमित साह, गुडू कुमार, जितेंद्र राम आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।