28 Hindu Tourists Killed in Kashmir Terror Attack Nationwide Anger Erupts विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh News28 Hindu Tourists Killed in Kashmir Terror Attack Nationwide Anger Erupts

विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

रामगढ़ में विश्व ब्राह्मण संघ और विप्र फाउंडेशन ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद शोकसभा का आयोजन किया। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया है। शोकसभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 27 April 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान परस्त जिहादी आतंकवादियों ने जानलेवा हमला में 28 हिन्दू पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस कड़ी में विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ़ की ओर से होटल मनोहर रेसीडेंसी के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड उपाध्यक्ष नवीन पाठक, अशोक कुमार पांडेय, मुना मिश्रा, अरुण बनर्जी, अजय शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।