कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में शहीद हुए लोगों ने दी श्रद्धांजलि
रामगढ़ में जीवन वाटिका संस्था ने पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च आयोजित किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में 28...

रामगढ़, निज प्रतिनधि स्वयं सेवी संस्था जीवन वाटिका विद्यानगर की ओर से शुक्रवार की देर शाम पहलगाम में शहीद हुए लोगों को कैंडल मार्च के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च विद्यानगर क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा पीएम मोदी बदला लो जैसे नारा लगा रहे थे। कार्यक्रम संचालन रामकुमार साह एवं संतोष प्रसाद ने किया। मौके पर संरक्षक ओपी शर्मा ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले में 28 पर्यटकों को मार डाला गया। यह अत्यंत दर्दनाक घटना है। जिसने समस्त देशवासियों को झकझोर दिया है। आर प्रसाद ने कहा कि इस घटना से पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर आम नागरिक के मन में काफी व्यथा है । ऐसी घटना के जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाना जरुरी है। हम सभी को अपने देश की ताकत पर पूरा भरोसा है। संतोष प्रसाद ने कहा कि भारत माता के आंचल पर हाथ रखने वाले की हस्ती मिटा देने की जरूरत है। इस जघन्य घटना का करारा जवाब दिए जाने का यही सही समय है। कार्यक्रम में जीवन वाटिका के सदस्य किरण माला, एकता, सरयू प्रसाद, रामकुमार साहु, विभाष, अबनी प्रसाद, नारायण साव, विपिन, कुन्दन, सोनु, बालमुकुंद पाठक, गगन पाठक, रामभजु शर्मा, रितेश सहाय, निखिल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सुरेश प्रसाद, उमेश प्रसाद यादव, सुरेन्द्र, अंकित, कमलेश प्रजापति, दशरथ प्रसाद, कल्याणी ओझा, इन्दुदेवी, मंजु देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, वंदना घोष, ममता देवी, आरती साहु, अनिता देवी, बेबी देवी, पीहू देवी, मुख्तार साहु, श्रुति, मुस्कान, सुकृति, शगुन, सरगम सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।