Congress to Hold State-Level Constitution Save Rally in Ranchi on May 6 संविधान बचाओ रैली आज, शामिल होंगे गोला प्रखंड से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता , Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCongress to Hold State-Level Constitution Save Rally in Ranchi on May 6

संविधान बचाओ रैली आज, शामिल होंगे गोला प्रखंड से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता

गोला, निज प्रतिनिधि।रांची के ओल्ड विधानसभा मैदान में 6 मई को कांग्रेस पार्टी की राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयाोजन होगा। इसकी सफलता को लेकर सोमव

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 6 May 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ रैली आज, शामिल होंगे गोला प्रखंड से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता

गोला, निज प्रतिनिधि। रांची के ओल्ड विधानसभा मैदान में 6 मई को कांग्रेस पार्टी की राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयाोजन होगा। इसकी सफलता को लेकर सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गोला डाक बंगला स्थित गुनगुन पैलेस में सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संविधान बचाओ रैली की सफल पर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी सीपी संतन ने कहा कि संसद में जातीय जनगणना की मांग करने वालों को बीजेपी के सांसद अर्बन नक्सल कहते थे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के तर्ज पर पूरे देश में जातीय जनगणना कराई जाए।

इसके बाद प्रभारी ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महिला मोर्चा व पंचायत अध्यक्षों सहित बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, कमाल शाहजादा, जनार्दन पाठक, उमेश सिंह, मनीष चिंगारी, मनोज कोटवार, मनोज पुजहर, अजीत करमाली, कोलेश्वर बेदिया, अंदू राम महतो, गुलाम सरवर, लखेश्वर कुमार, देवलाल महतो, मुकेश साव, डिगेश्वर राम नायक, राजेश महतो, छुटु रजवार, करीम अंसारी, लीला देवी, शोभा देवी, गुड़िया देवी, गौरी देवी, रीला देवी, दीपा कुमारी, रिजवान अंसारी, साबिर अंसारी, कुदूस अंसारी, अशोक महतो, चंद्रमोहन करमाली, विश्वनाथ बेदिया, सुधीर दास, मुकेश थानदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।